फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुल्लू पंप लगाते समय करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
खमरिया के वार्ड चार में करंट से युवक की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
खमरिया। औराई थानाक्षेत्र के खमरिया नगर में मंगलवार को वाटर पंप में पाइप लगाते समय करंट लगने से सूरज गुप्ता (23) पुत्र प्रेम गुप्ता की मौत हो गई। सूरज सुबह पानी भरने के लिए पाइप लाइन में वाटर पंप लगा रहा था। उसी समय करंट की चपेट आकर गंभीर रूप से झुलस गया। कुछ देर बाद घर से बाहर निकले परिजनों की नजर बेहोश पड़े सूरज पर पड़ी तो शोरगुल शुरू हो गया। आनन-फानन परिजन युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक सूरज चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। 10 वर्ष पूर्व मां की मौत और पिता के साधु बन जाने के कारण वह परिवार की जिम्मेदारी देख रहा था। लेकिन, करंट की चपेट में आ गया। अंतिम संस्कार भोगांव गंगा घाट पर किया गया। पिता प्रेम गुप्ता ने मुखाग्नि दी। औराई थाना और खमरिया चौकी पुलिस घटना से इनकार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें