फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बैल को मारा भाला, पेट में हुआ आर-पार; विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 25 Jun 2026 03:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही जिले के सुरियावां में किसी ने एक बैल को भाला मार दिया, जो पेट में आर-पार हो गया। घटना से नाराज विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
बैल को मारा भाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के सुरियावां नगर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 10 में अज्ञात लोगों ने एक बैल को भाला से मार दिया है। यह भाला बैल के पेट से आर-पार हो गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस क्रूर घटना के बाद इलाके में तनाव और गहमागहमी का माहौल बन गया है। विश्व हिन्दू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठन के लोग मौके पर जमे हैं।

विज्ञापन

 
सुरियावां के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 10 में हुई। अज्ञात हमलावरों ने एक बैल पर भाला से हमला किया। भाला सीधे बैल के पेट में घुसा और दूसरी तरफ निकल गया। इस क्रूरतापूर्ण कृत्य से स्थानीय लोगों में भय और गुस्सा है। बैल की स्थिति पर पशु चिकित्सकों की टीम निगरानी कर रही है। 

घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस अमानवीय कृत्य पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कदम उठाए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। सुरियावां प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले को सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। हमला करने वालों की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें