फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले में बने वीरांगना दुर्गावती पार्क और घोषित हो सार्वजनिक अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोंड समाज के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश और उनके नाम पर पार्क व प्रतिमा बनाने सहित कई प्रमुख मांग की। सुनील कुमार गोंड ने बताया कि 24 जून को वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर प्रतिवर्ष सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर वीरांगना महारानी दुर्गावती का पार्क और प्रतिमा स्थापित की जाए। समाज ने गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति घोषित करने और सुगमतापूर्वक जाति प्रमाण पत्र जारी करने की भी मांग की। इस मौके पर सुनील कुमार गौड़, रमेश कुमार, धनंजय, लालचंद, सुरेश, रामजी, फूलगेना, विवेक, विजय प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें