प्रदर्शनकारियों
ने ज्ञानपुर की दुर्गागंज त्रिमुहानी पर जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों
पर बिजली समस्या उत्पन्न कर सपा सरकार को बदनाम करने आरोप लगाया। चेतावनी
दी कि यदि समस्या का निदान नहीं किया गया तो विरोध तेज होगा।
प्रदर्शनकारियों
ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती के चलते भीषण गर्मी और उमस में जीना मुश्किल
हो गया है। बिजली आपूर्ति के रोस्टर को दरकिनार कर दिया गया है।
बिजली कब आती है और कब जाती है, किसी को जानकारी नहीं हो पाती। विभागीय अधिकारी आम आदमी की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कहा
कि रात में कई घंटे की लगातार कटौती तो लोगों की नींद हराम हो गई है। अशोक
कुमार दुबे कोको के नेतृत्व में पंखे लेकर विरोध में उतरे नागरिकों ने
आरोप लगाया कि जान बूझकर बिजली कटौती की जा रही है। बिजली न रहने से कूलर
और पंखे बेकार साबित हो रहे हैं।
इसके चलते समस्या दिन-ब-दिन गंभीर
होती जा रही है। बिजली न रहने से गर्मी और उसम की चपेट में आकर लोग बीमार
पड़ रहे हैं। साथ ही नगर के लोग चिड़चिड़े होते जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने बिजली समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी
सवाल उठाए। कहा कि जनपद के तीनों विधायक सत्ता पक्ष के हैं। इसके बाद भी
बिजली की समस्या गंभीर ही है। नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी से
जिले में व्याप्त बिजली की समस्या का निदान करने की मांग की। प्रदर्शन
करने वालों में उमेश कुमार, रमेशचंद, अभय, अनिल दुबे, सुमित, टुनटुन, ताबीर
आदि शामिल थे।