फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो का एसी कंडेंसर फटा, दो मैकेनिक घायल

Sat, 06 Jun 2015 01:02 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रामरायपुर में शुक्रवार को दिन में 11 बजे मोटर मैकेनिक की दूकान पर स्कार्पियो के एसी चैंबर का कंडेंसर ब्लास्ट कर जाने से दो मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मुख्य मैकेनिक राजेंद्र का
विज्ञापन


एक हाथ उड़ गया जबकि दूसरे मैकेनिक इसराइल का पेट फट गया। दोनों का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना से इतना तेज धमाका हुआ कि आसपास के लोग दहल गए।

कछवा निवासी राजेंद्र मौर्य की रामरायपुर में मोटर मैकेनिक की दूकान है। वहां वह वाहनों के एसी समेत सेल्फ, डायनमो, अल्टरनेटर आदि की मरम्मत करता था। सुबह दूकान पर आए एक स्कार्पियो की एसी मरम्मत करने के लिए
विज्ञापन


उसने चौरी रोड के एक अन्य दूकानदार इसराइल को भी अपनी दूकान पर बुला लिया था। दोनों बोनट खोल कर एसी चैंबर का काम कर रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान तेज धमाका हुआ जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसराइल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। चिकित्सक के अनुसार राजेंद्र के दोनों हाथ जख्मी हुए हैं हालांकि वह खतरे से बाहर है। इसराइल का आपरेशन तो किया गया है, लेकिन उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें