फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट को लेकर ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर हंगामा

Tue, 20 Jun 2017 01:18 AM IST
bhadohi news
विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर सोमवार को तत्काल टिकट काउंटर पर बुकिंग को लेकर हंगामा हो गया। कतार में लगे लोगों ने बुकिंग क्लर्क और रेलवे पुलिस पर दलालों से मिलीभगत कर खेल करने का आरोप लगाया। हंगामे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस पूछताछ की औपचारिकता पूरी कर लौट आई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड स्टेशन आरक्षण केंद्र पर सोमवार को रोज की भांति टिकट के लिए लोगों की कतार लगी थी। लेकिन, खिड़की खुलने से पूर्व लाइन में आगे खड़े लोगों को टिकट नही मिल रहा था। आरोप है कि बाद में आने वाले और पीछे खड़े लोगों के नंबर जल्दी आ जा रहे थे। इससे पहले से खड़े लोगों ने गहरी नाराजगी जाहिर की। इससे कतार में खड़े लोग और बुकिंग क्लर्क के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि टिकट क्लर्क काउंटर से बाहर आकर यात्रियों से मारपीट पर उतारू हो गया। तब तक किसी ने सूचना पुलिस को दी। इससे दलाल भाग निकले। वाणिज्य प्रभारी गणेश प्रसाद ने दूसरे क्लर्क को टिकट काउंटर पर नियुक्त किया। टिकट लेने पहुंचे आनंद तिवारी, नीतेश तिवारी, सनी सरोज, बीएन दुबे, आत्माराज सिंह ने प्रकरण को स्टेशन की शिकायत पुस्तिका में दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में मंडल वाणिज्य निरीक्षक उदयशंकर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें