फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और फायरिंग मामले में 14 पर केस

Thu, 17 Nov 2016 01:36 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के खमरिया मनऊबीर में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बुधवार को 10 नामजद समेत 14 लोगों के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एक पक्ष से आठ जबकि दूसरे पक्ष से छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

मंगलवार शाम को मनऊबीर में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट के दौरान पत्थरबाजी और असलहे से हवाई फायरिंग के चलते छह लोग घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद एक पक्ष के अनुराग शुक्ल समेत दो लोगों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया था। बुधवार को ट्रामा सेंटर में उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। औराई पुलिस ने त्रिलोकीनाथ शुक्ला की तहरीर पर चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 504 और 506 के तहत केेस दर्ज किया। दूसरे पक्ष के कामेश्वर शुक्ला की तहरीर पर 147,148, 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें