फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ननिहाल आया मासूम पैर फिसलने से नहर में गिरा, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। औराई के औरंगाबाद गांव में ननिहाल आए पांच वर्षीय मासूम की नहर में डूबने से मौत हो गई। मासूम के पैर में मिट्टी लगने के कारण वह पैर धुलने के लिए नहर के पास गया था। इस बीच उसका पैर फिसल गया। इससे वह नहर में गिर गया। इस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

औराई के महराजगंज घमहापुर निवासी लालमणि सरोज की पत्नी उषा देवी पांच साल के बेटे राहुल सरोज के साथ औरंगाबाद स्थित अपने मायके आईं थीं। सुबह परिवार की महिलाएं खेत में धान की रोपाई करने जा रहीं थीं। उनके साथ राहुल भी खेतों की तरफ चला गया। खेती के काम में व्यस्त होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया और पैर में मिट्टी लगने के कारण मासूम नहर किनारे पैर धुलने चला गया।
पैर फिसलने के कारण वह नहर में डूब गया। मासूम का शव कुछ समय बाद ही ऊपर उतरा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राहुल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें