फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चारपाई से उतरते ही वृद्धा को जहरीले जंतु ने काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। बारिश का सीजन शुरू होते ही जहरीले जंतुओं का खतरा बढ़ने लगा है। मंगलवार को सुरियावां कोतवाली के कस्तूरीपुर गांव में जहरीले जंतु के काटने से गुलाबी देवी मोदनवाल (65) की मौत हो गई। परिजनों ने सर्पदंश से मौत की आशंका जताई है। घर के पीछे खेत होने के कारण अक्सर सांप दिखते हैं। सुरियावां कोतवाली के कस्तूरीपुर निवासी रमेश मोदनवाल बाजार में ही मिठाई की दुकान चलाते हैं। वहीं पर वे परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

रमेश ने बताया कि रात में सब खा सो गए। देर रात अचानक बारिश होने लगी। उनकी मां उनके बगल के कमरे में चारपाई पर सोई थीं। इस बीच अचानक लाइट कट गई। जिससे उनकी मां चारपाई से जैसे ही नीचे पैर रखा। वैसे ही उनके पैर के नीचे जहरीले जंतु ने काट लिया। रमेश मां को लेकर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। दो घंटे तक उनकी तबीयत में सुधार आया, लेकिन फिर अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें