फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: शिकायतों का अंबार, मिली मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शिकायतें पुलिस के समक्ष पहुंचीं। हालांकि ज्यादातर का मौके पर समाधान नहीं हो सका। गोपीगंज थाने में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस कप्तान राम बदन सिंह ने समाधान दिवस में जनसुनवाई की।
विज्ञापन

आम आदमी को समय पर न्याय मिले इसके लिए तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस और थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, हालांकि शासन की मंशा फलीभूत नहीं हो पाती। महीने में दो-दो बार आयोजन में सैकड़ो की संख्या में फरियादी आते हैं, जिसमें गिने-चुने मामलों का निपटारा हो पाता। लंबित मामलों को अफसरों की ओर से विभागों को सौंप दिया जाता है। समय गुजरने के बाद मामलों का निस्तारण भी कागजों पर ही हो जाता है। पुलिस विभाग के आंकड़ो पर नजर डाली जाए तो शनिवार को ज्ञानपुर, भदोही, औराई, कोइरौना, चौरी, ऊंज, दुर्गागंज और सुरियावां थाने में कुल 56 प्रार्थएना पत्र आए, जिसमें मात्र 13 का निस्तारण हो सका। कुछ थानों में तो एक भी मामले निस्तारित नहीं हो पाए। गोपीगंज कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह पहुंचे। करीब घंटे भर से अधिक समय तक रूके अधिकारी द्वय ने आम लोगों की समस्या सुनी। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि समाधान दिवस की शिकायतसों का प्राथवमिकता से निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर कालू सिंह, कोतवाल कृष्णानंद राय आदि रहे। इसी तरह औराई कोतवाली में भी डीएम और एसपी पहुंचकर जन शिकायतें सुनी। यहां आए 10 प्रार्थना पत्रों में दो का निस्तारण हो सका। मुक्तापुर में सड़क पर पानी बहाने और जमीन बंटवारे का संदिग्ध मामले का निस्तारण दोनो पक्षों को थाने बुलाकर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें