भदोही। प्रयागराज में मुठभेड़ में मारे गए नगर के रामहायपुर निवासी अमजद उर्फ अंगद उर्फ पिंटू उर्फ डाक्टर का शव शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सुपुर्दे खाक कर दिया गया। कब्र खोदने से लेकर मिट्टी पड़ने तक मदारीपुर वाले कब्रिस्तान में भारी भीड़ मौजूद रहे। इस दौरान न केवल सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे बल्कि कोतवाल सदानंद सिंह खुद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रही।
कोतवाल ने बताया कि अमजद को उसके गोपीगंज के साथी वकील पांडेय के साथ बुधवार की रात प्रयागराज में एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। अमजद के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पोस्टमार्टम के उपरांत प्रयागराज पुलिस शुक्रवार को सुबह परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद वे शव को भदोही लेकर पहुंचे। इसके बाद उसके शव को दफनाने के लिए मदारीपुर के कब्रिस्तान में कब्र खोदा गया जहां जुमे की नमाज के बाद सुपुर्देखाक किया गया। जनाजे की नमाज में भारी भीड़ के अलावा पुलिस बल भी मौजूद रहा।