फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह की सभा की तैयारी को लेकर की हुई मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 28 दिसंबर को प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने 28 दिसंबर को जन विश्वास यात्रा की तैयारी की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि गृह मंत्री के आगमन को लेकर तैयारी अभी से पूर्ण कर लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जीआईसी में होने वाली सभा को ऐतिहासिक बनाने की जी जान से जुटने का आह्वान किया। कहा कि जिस तरह से भाजपा की सरकार केंद्र व प्रदेश में काम कर रही है, उससे 2022 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। सांसद रमेश चंद्र बिंद और विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, महामंत्री सतीश तिवारी, महेश्वर प्रसाद, ओम प्रकाश तिवारी, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, रमेश दूबे, हीरालाल पासवान, चंद्रूलाल चंद्राकर, मंडल सोनकर आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मतेथू, ख्योंखर, जोधापुर, वीरमपुर, नेवादा और कनकपुर में जनसंपर्क कर गृह मंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आग्रह किया। इस मौके पर पाली मंडल अध्यक्ष राज यादव, योगेंद्र सिंह, पिंटू पाठक, नीरज तिवारी, रमाकांत तिवारी, हरिओम सिंह, अली हसन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें