फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जाम में फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही नगर पालिका के गजिया तिराहे पर लगने वाला जाम कोढ़ में खाज बनता जा रहा है। ओवरब्रिज बनने के बाद भी जाम समस्या है। जाम में एबुलेंस भी फंस रही हैं। सोमवार को तीन एबुलेंस जाम में दो घंटे फंसी रहीं। कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो किसी दिन मरीजों की जान पर बन जाएगी। भदोही नगर में गजिया तिराहा लिप्पन तिराहे के नाम से मशहूर है। यहां लगने वाला जाम पूरे शहर के लिए सिर दर्द है। लिप्पन तिराहे पर 10 बजे से लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा। इसमें तीन एंबुलेंस भी फंस गई। हालांकि किसी तरह ट्रैफिक और सिविल पुलिस ने लोगों को जाम से छुटकारा दिलाया।
विज्ञापन

नगर में गजिया ओवरब्रिज जाम से छुटकारा दिलाने से बनाया गया है, लेकिन समस्या जस की तस है। लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज से पहले वहां पांच सड़कें थीं। ओवरब्रिज बनने पर सड़कों की संख्या सात हो गई। तिराहे पर ही एक विद्यालय भी है। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद वहां जाम लग गया। ओवरब्रिज के अलावा दोनों सर्विस लेन, स्टेशन रोड तथा मेन रोड की ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इसी जाम में तीन एबुलेंस भी फंस गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो किसी भी किसी मरीज की जान पर बन आ सकती है। जाम में फंसे लोगों में भी पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर खासी नाराजगी रही। कांग्रेस पूर्व पीसीसी मुशीर इकबाल ने कहा कि जाम से निजात के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है, जबकि यह रोज की समस्या है। उन्होंने जाम से छुटकारा दिलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की है।
दो सर्विस लेन, एक रोड कन्या विद्यालय की ओर, एक स्टेशन रोड, एक मेन रोड तथा एक सड़क कोट-बाड़ा मोहल्ले की ओर चली जाती है। जब एक साथ इन मार्गों से वाहनों का रेला लिप्पन तिराहे पर पहुंचता है, तभी जाम लगता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि इन सड़कों पर आवागमन सुचारू करने के लिए गंभीरता से सोचना होगा। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन भी जाम का सबब बनते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। --
विज्ञापन

लिप्पन तिराहे पर जाम की समस्या नई नहीं है। इसीलिए वहां हर समय यातायात पुलिस और सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। जाम लगने पर हमारी पुलिस तत्काल समस्या दूर कराती है। इसके अलावा जाम से निदान के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। -अजय कुमार चौहान, सीओ भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें