भदोही। नगर के आयकर विभाग भदोही में बृहस्पतिवार को आयकर महासंघ की हुई। बैठक मे सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। तुषार कांत ठाकुर को शाखा अध्यक्ष व अमन चित्रांशी को शाखा सचिव मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
अमन चित्रांशी लगातार को लगातार तीसरी बार शाखा सचिव पद सौंपा गया है। महासंघ की चुनावी बैठक आयकर निरीक्षक राजेश सिंह की देखरेख में हुई। उन्होंने बताया कि सुमित सिंह को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है। बैठक में विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों की घोषणा किए जाने के बाद शाखा सचिव अमन चित्रांशी ने कहा कि संगठन के लोगों ने जिस तरह से मेरे ऊपर भरोसा जताया है, उसका निर्वहन मैं पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करूंगा। अंत में बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत किया।