फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यातायात पुलिसकर्मी और ऑटो चालक में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। चौराहे के फ्लाईओवर पर सोमवार को दोपहर में यातायात पुलिस के जवान और ऑटो चालक के बीच जमकर लात-घूंसे चले। करीब 10 मिनट तक दोनों के बीच हाथापाई होती रही। वहां खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। कोतवाली से पुलिस पहुंची फिर उसको हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर हाईवे पर इन दिनों पुलिस टीमें अलर्ट मोड में है। सोमवार को दोपहर औराई फ्लाईओवर के अंडरपास में ट्रैफिक पुलिस और एक ऑटो चालक के बीच पहले वाद-विवाद उसके बाद हाथापाई और फिर जमकर लात घूसे चले।
बताया जाता है कि एक ऑटो चालक एकाएक अंडरपास में टर्निंग करने लगा जहां ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे पुलिस के पैर में लग गई। उसके बाद जवान ने उससे बात की तो वह भी भिड़ गया। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें