फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तापमान में दो डिग्री की गिरावट, उमस से बढ़ी मुश्किल

विज्ञापन
शाम के समय आसमान में छाया हल्का बादल। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में उमस का असर बरकरार है। रविवार की देर शाम करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद तापमान में भले ही दो डिग्री की गिरावट देखी गई, लेकिन इसके उलट उमस के कारण लोग पसीने तरबतर नजर आए। स्थिति यह रही कि घर के अंदर हो या बाहर गर्मी के कारण लोग हलकान रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिन में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। सोमवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। जिले के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। स्थिति यह है कि रूक-रूक कर हो रही बारिश के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। बीते शुक्रवार की शाम बारिश के बाद शनिवार को तेज धूप का असर देखने को मिला।
विज्ञापन

वहीं शनिवार और रविवार की शाम बारिश के बाद सोमवार को दिन में दिनभर बादल मंडराते रहे, लेकिन कभी धूप तो कभी छांव के कारण मौसम काफी खराब नजर आया। इस बीच तेज उमस के कारण लोग पसीने से भींगते रहे। यहां तक की पेड़ों के नीचे भी राहत नहीं मिली। सोमवार की सुबह आसमान में बादल मंडराते नजर आए। दिन चढ़ने के साथ तेज धूप तो नहीं, लेकिन धूप-छांव होता रहा। इस बीच हवाओं की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटा होने से गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि रविवार शाम बारिश का असर रहा कि तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि बारिश और बादलों के रविवार की अपेक्षा सोमवार का तापमान दो डिग्री कम 33 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 26 डिग्री पहुंचा। बताया कि हवाओं की रफ्तार करीब 15 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें