फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साए में कोटे की दूकान का हुआ आवंटन

Wed, 29 Jul 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 इससे पूर्व कोटा आवंटन के लिए आयोजित तीन बैठकों में दूकान के दोनों दावेदारों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसके चलते हरिनारायणपुर की कोटे की दूकान का आवंटन प्रशासन के लिए चुनौती बन गई थी।
विज्ञापन


भारी गहमागहमी के बीच रामनरेश मौर्या को कोटे की दूकान आवंटित की गई।
औराई थानाक्षेत्र के हरिनारायणपुर में बीते दो वर्ष से कोटे की दूकान निरस्त चल रही है। यह दूकान पहले सूर्य नारायण चौबे के पास थी। सही ढंग से अनाज का वितरण न करने के ग्रामीणों के आरोप पर तत्कालीन एसडीएम दूकान को निरस्त कर दिया था। इसके बाद कोटेदार सूर्यनारायण चौबे ने कमिशभनर सेे अपील की, लेकिन वहां भी इनके पक्ष में बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। तभी से हरिनारायणपुर में कोटे की दूकान नहीं थी। इस दूकान को समीप के सेऊर गांव की दूकान से अटैच कर दिया गया था। गत डेढ़ वर्ष के दौरान नई दूकान के आवंटन के लिए विकास खंड कार्यालय और पुलिस की देखरेख में तीन बार खुली बैठक कराई गई। दूकान के लिए राजेश यादव और राम नरेश मौर्या दो दावेदार थे। दूकान आवंटन की बैठकों के दौरान दोनों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट होती रही। इस मामले में अब तक औराई थाने में एक दर्जन नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मुकदमा चल रहा है। चौथी बार मंगलवार को खुली बैठक तय थी। एसडीएम नरेंद्र सिंह, सीओ राजकुमार यादव और औराई एसओ सीताराम यादव के साथ विकास खंड कार्यालय से एडीओ एजी गिरजा        शंकर पांडेय की मौजूदगी में खुली       बैठक कराई गई। भारी फोर्स को देखकर हर बार हंगामा करने वाले शांत रहे। बारी-बारी से आकर ग्रामीणों ने अपना नाम दर्ज कराया। इसके बाद एक-एक व्यक्ति अंदर गए और अपने-अपने         पक्ष की ओर बैठते गए। इसके बाद   गणना हुई। रामनरेश मौर्या की तरफ 341 और राजेश यादव की ओर 257        ग्रामीण बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें