फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा राहत चेक को लेकर आंदोलन होगा तेज

Wed, 29 Jul 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जोरई गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर जहां तीसरे दिन आवाज बुलंद की वहीं अभोली के सदलूबीर में भाकियू पदाधिकारियों ने चौथे दिन सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा कि प्रशासन और सरकार जरूरतमंदो तक राहत चेक नहीं पहुंचाना चाहता। चेतावनी दी कि किसानों के साथ प्रशासन का सौतेला व्यवहार भविष्य में भारी पड़ेगा।


कलेक्ट्रेट पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे रमेश चंद्र यादव और अखिलेश प्रकाश पाल ने कहा कि जिले में राजनीतिक दबाव में किसानों को चुनकर आपदा राहत का चेक दिया जा रहा है।

 प्रशासन का यह रवैया ठीक नहीं है। केंद्र और प्रदेश सरकार एक तरफ किसानों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ प्रशासन की लापरवाही से किसान परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर आशीष सिंह, राजेंद्र यादव, छोटेलाल, डा. लोरिक, भोलानाथ पासी, संतोष यादव, विद्यासागर, जिलाजीत, नंदलाल, केशव यादव आदि रहे।
अभोली संवाददाता के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन की ओर से आपदा राहत चेक को लेकर सदलूबीर बाजार में चल रहा धरना चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। जिला संरक्षक सालिक राम यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही से किसानों को राहत चेक वितरण नहीं किया गया।

चौथे दिन एसओ दुर्गागंज देवनाथ तिवारी ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान राहत चेक वितरण तक आंदोलन करने का एलान किया। ब्राह्मण समाज सेवा संस्था के ऋषिकेश पांडेय ने किसानों के धरने में शामिल होकर समर्थन किया। इस मौक्े पर यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, विजय शंकर यादव, फूलचंद्र यादव, इंद्रमणि, सुजैन खान सहित कई लोग रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें