फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर स्थल पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीण लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के जाठी-घूरीपुर गांव स्थित आंबेडकर स्थल पर मनबढ़ों की ओर से किए जा रहे अवैध कब्जा के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर मामले में उचित कदम उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2011 में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आंबेडकर की मूर्ति लगाने के लिए जमीन को सुरक्षित की गई है और प्रस्ताव की फाइल तहसील प्रशासन के पास उपलब्ध होने के बाद भी मनबढ़ उसी जमीन में 17 अक्तूबर से दुर्गा पूजा पंडाल लगाने का कुचक्र रच रहे हैं। विरोध करने पर धमकी दी जा रही है। शिकायतकर्ता अनुसूचित जाति के होने के कारण वर्ग विशेष लोग उत्पीड़न भी कर रहे हैं। मामले की जांच कराकर अवैध कब्जा रोकने, चहारदिवारी निर्माण के लिए परमिशन देकर कोविड-19 में बिना अनुमति के दुर्गा पूजा पंडाल लगाने वालों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया तो ग्रामीण डीएम का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में रामलाल, पंचलाल, फुलगेन, प्रेमशंकर, रामआसरे, रमेश, राजकुमार, पप्पू, ओमप्रकाश, प्रेमशंकर, पंचलाल, काशीनाथ, सुरेश कुमार, जोखन, हरिशंकर, शोभनाथ गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें