फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय मिर्जापुर को हरा इलाहाबाद बना चैंपियन

Sun, 29 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच जिलों की सीबीएसई और आईसीएसई से संचालित स्कूलों की 10 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीजे चंद्रोदय कुमार ने गुब्बारा उड़ाकर किया। उनका स्वागत विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर किया।

विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सैम अब्राहम अंगवस्त्रम देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। उन्होंने संक्षिप्त भाषण में बच्चों को खेलकूद का महत्व समझाया। पहला मैच ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल, भदोही और सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज के बीच हुआ। इसमें सेंट थॉमस ने दो सेटों में ग्रीन व्यू को हराया।

 पहला सेमीफाइनल जवाहर नवोदय विद्यालय, मिर्जापुर और सेंट थॉमस गोपीगंज के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में नवोदय विद्यालय, मिर्जापुर ने जीत दर्ज की।

दूसरा सेमीफाइनल मैच नवोदय विद्यालय चंदौली और इलाहाबाद पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें इलाहाबाद पब्लिक स्कूल विजयी हुआ। फाइनल मुकाबले में नवोदय विद्यालय मिर्जापुर को हराकर पब्लिक स्कूल इलाहाबाद चैंपियन बना।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में श्रेष्ठ अटैकर में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल के अंकित, श्रेष्ठ डिफेंडर जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर के अजीत कुमार पासवान, श्रेष्ठ आलराउंडर सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज के नीलेश सिंह को नामित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का समापन अंतराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी देवेश्वर पांडेय ने विजेता और उप विजेता को पुरस्कृत कर किया। सेंट थॉमस स्कूल की प्रधानाचार्य वृंदा सैम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें