फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी तैयारियां पूरी, आज 19 केंद्रों पर होगी टीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को दो पालियों में 19 केंद्रों पर परीक्षा होगी। सुरक्षा से लेकर निगरानी तक की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रश्न पत्र स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक की निगरानी में खोले जाएंगे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सैनिटाइजर और मॉस्क के बगैर प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

पेपर लीक होने से नवंबर में परीक्षा निरस्त हो गई थी। जिसको लेकर अबकी बार पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर निगरानी के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। रविवार को प्रथम पाली में कुल 19 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की पात्रता परीक्षा में 10,273 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे, जबकि द्वितीय पाली में पूर्व माध्यमिक स्तर की परीक्षा 13 केंद्रों पर होगी। इसमें 6,308 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मॉस्क और सैनिटाइजर की समुचित व्यवस्था की गई है। बिना मॉस्क लगाए अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व ही सभी को पहुंचना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति भी लानी है। साथ ही प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति, संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य या समकक्ष अधिकारी द्वारा इंटरनेट से जारी अंक पत्र की प्रमाणित प्रति, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड की मूल प्रति लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें