फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार की हत्या से सभी हुए हतप्रभ

Sun, 09 Apr 2017 01:48 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के रानीगंज कोतवाली में तैनात सिपाही राजकुमार सिंह की हत्या की खबर लगते ही सुरियावां के एकौनी गांव में खलबली मच गई। घटना से पूरा गांव सदमें में आ गया है। परिवार के लोग खबर मिलते ही प्रतापगढ़ रवाना हो गए। एकौनी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, एक भी घर में चूल्हे               नहीं जले।
विज्ञापन

एकौनी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शीतला प्रसाद सिंह के चार बेटों में सबसे बड़े राजकुमार सिंह काफी मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी तैनाती रानीगंज कोतवाली में थी। बताया जाता है कि शनिवार को कुंभापुर बढ़ौरा गांव में जमीनी विवाद की खबर मिलने पर बाइक से पहुंच गए। वहां कुछ मनबढ़ किस्म के लोग पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार दोपहर बाद जैसे ही हत्या की खबर मिली पूरा गांव सन्न रह गया। अचानक उनके घर पर रोने- बिलखने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। जो भी घटना के बारे में सुनता स्तब्ध           रह जाता।
चार बच्चों में दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि एक बेटा सचिन इलाहाबाद में पैथोलॉजी चलाता है। छोटा बेटा आंसू अभी सिविल की तैयारी कर रहा है। घटना की खबर मिलने के बाद परिवार वाले प्रतापगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें