कौलापुर। गोपीगंज के बिहरोजपुर गंगा घाट पर सोमवार को आकाश गुप्ता का शव 24 घंटे बाद उतराया मिला। रविवार को दोस्त की दादी के अंतिम संस्कार में स्नान करते समय वह गहरे पानी में जाने से डूब गया था। एसडीआरएफ एवं स्थानीय मल्लाहों की खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
गांधी गांव के कन्हैया चौरसिया की कौलापुर गांव में मिठाई की दुकान है। आकाश गुप्ता (19) उसका पड़ाासी है। रविवार सुबह कन्हैया की दादी का निधन हो गया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ आकाश गुप्ता भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बिहरोजपुर घाट पर गया था। उसी दौरान स्नान करते समय वह डूब गया। एसडीआरएफ की टीम दिन भर उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। अगले दिन तलाश के लिए टीम ग्राम प्रधान के यहां ही ठहर गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव को उतराया देखा तो टीम को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि आकाश नीट की तैयारी कर रहा था। दुकान पर मिठाई का डिब्बा बनाकर उसे बेचता। जिससे परिवार वालों का जीवकोपार्जन होता। उसकी मौत से परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।