ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से कंसापुर स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। उनके 461वें बलिदान दिवस पर उनके योगदान को याद किया। जिला महासचिव ह्दय नारायण प्रजापति ने कहा कि रानी दुर्गावती भारत की वीरागंना थी। उन्होंने शौर्य से दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए। गोंडवाना के राजा राजा दलपत शाह से विवाह हुआ। राजा के निधन के बाद गढ़ मंडल का शासन सत्ता संभाली जो वर्तमान में जबलपुर है। यह भूमि वीर माता की बलिदानी कन्याओं की आदर्श नारियों की भूमि रही है। इस मौके पर महेंद्र गोंड, संतोष यादव, केश नारायण यादव, लालचंद्र बिंद, रमेश यादव, फूलचंद्र, सूबेदार विश्वकर्मा, माया प्रजापति, सौरभ यादव, हरिनाथ गोंड, राम बालक आदि रहे।