फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव पर हजारो दीपो से सजा अजिमुल्लाह चौराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के ह्रदय स्थल अजीमुल्लाह चौराहा रविवार की शाम 7.30 बजे हजारो दीपों से जगमगा उठा। दीपावली पर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल की ओर से हजारो मिट्टी के दीयों को आकर्षक सजावट कर पर्व को आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों हिंदू और मुस्लिम बंधुओ के शामिल होने से दीपोत्सव यादगार बन गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारी सायं 4 बजे से ही शुरू हो गई थी। पालिकाध्यक्ष जो भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष भी हैं के नेतृत्व में समस्त सभासद, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन ने घंटों मेहनत कर दीपों से आकर्षक रंगोली सजाई तो सौहार्दपूर्ण वातावरण की गवाही दे रहा था।दीयों की आकर्षक रंगोली सजाने पर पालिकाध्यक्ष ने अरविंद मौर्य, गिरधारी जायसवाल को पुरस्कृत भी किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय के बाद अयोध्या नगरी को दीपो से सजाकर प्रभु श्रीराम का भव्य स्वागत हुआ था। आज उसी विजय की अनुभूति हो रही है।
कहा कि इन दीपों का एक ही उद्देश्य है शहर में अमन और शांति बने रहना। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मिष्ठान्न का आनंद लिया और एक दूसरे को गले से लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी गई। विनीत बरनवाल, करुणा शंकर दूबे, गुलाम संजरी, महेंद्रनाथ बिंद, अमित जायसवाल, अरुण जायसवाल बबलू, भरत जायसवाल, अशोक पाल, मुकेश दूबे, अजय सिंह, सुरेश जायसवाल, मो.अली सिद्दीकी, राजेश जायसवाल, भगौती जायसवाल, दानिश सिद्दीकी, शफीक अहमद, हारुन खां, कमलेश जायसवाल, जितेंद्र यादव, मुन्नीलाल यादव, सुजीत यादव, राहुल कश्यप, प्रभु सेठ, सुरेश जायसवाल, जावेद कुरैशी, मंगरु चौहान, नूरआलम, रमेश चौहान, आशुतोष दूबे, नाजिम सिद्दीकी, आरजू आलम कुरैशी, लक्ष्य जायसवाल, प्रांशू जायसवाल, पार्थ जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें