फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ दिया धरना

Fri, 08 May 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा. देवेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि 2013 के भूमि अधिग्रहण अधिनियम में कांग्रेस ने 80 प्रतिशत किसानों की सहमति किसी भी प्रकार के कार्य के लिए ली थी।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने उसके उलट विकास कार्यों की आड़ में पूंजीपतियों के कारखानों के लिए 80 प्रतिशत किसानों की सहमति को हटाने का कार्य विधेयक में किया है। कहा कि मोदी सरकार किसानों का गला काट रही है।

महात्मा गांधी ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन मोदी सरकार ने जो विधेयक पेश किया है, वह उन किसानों की आत्मा को ठेस पहुंचाने वाला है।

 नया अध्यादेश किसानों के लिए अभिशाप है। यही किसान और नौजवान सरकार को सबक सिखाएंगे। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता शारदा प्रसाद ने की। प्रदर्शन करने वालों में दुर्गा प्रसाद गुप्ता, दीनानाथ दुबे, लक्ष्मीशंकर चौबे, जफर खां, नागेंद्र नाथ पांडेय, शिवधारी शुक्ला, राम अशीष दुबे, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संचालन डा. आशुतोष पांडेय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें