फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो महीने बाद रामपुर घाट पीपापुल पर चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर गंगा घाट से मिर्जापुर जिले को जोड़ने वाले पीपा पुल पर करीब दो महीने बाद शनिवार को पूरी तरह से आवागमन शुरू हो गया है। पुल चार पहिया वाहन चालकों के लिए भी खोल दिया गया है। अब तक केवल बाइक सवार व पैदल ही लोगों पीपा पुल से होकर गुजरते थे। शनिवार को चकरप्लेट का काम पूरा होते ही आवागमन बहाल हो गया।
विज्ञापन

जिले में इस समय तीन घाटों पर पीपा पुल है। इसमें रामपुर, सीमामढ़ी और धनतुलसी में पीपा पुल बनाया गया है। हर साल मानसून सीजन के पहले इसे खोल दिया जाता है और मानसून के बाद फिर से चालू कर दिया जाता है।
इस साल गंगा में आई बाढ़ के कारण पीपा पुल तय समय से चालू नहीं हो सका। कई घाटों पर पीपा कम पड़ने की वजह से काम प्रभावित था। हालांकि अब जलस्तर कम होने के बाद पीपा का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले बाइक व पैदल आवागमन शुरू हो गया था, लेकिन चकरप्लेट का काम अधूरा होने से चार पहिया नहीं पा रहे थे। शनिवार को काम पूरा होते ही चार पहिया वाहनों को भी बहाल कर दिया गया। इससे भदोही-मिर्जापुर जिले की दूरी अब कम होगी।
रामपुर पीपा पुल से गोपीगंज, जंगीगंज, ऊंज, ज्ञानपुर के व्यापारी सहित अन्य गांव के करीब 30 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। पीडब्ल्यूडी के एई सुबाष मौर्य ने बताया कि पुल और रेत पर चकर प्लेट लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें