फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पुनर्मूल्यांकन के बाद अंकुर बने सीबीएसई 12वीं के जिला टाॅपर

विज्ञापन
12वीं के जिला टापर अंकुर श्रीवास्तव - फोटो : 1
विज्ञापन
भदोही। जिले में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) 12वीं का टॉपर अब बदल गया है। पुनर्मूल्यांकन के बाद नगर के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल के मेधावी अंकुर श्रीवास्तव का कुल अंक 96.8 हो गया। इसके पहले वुडवर्ड की ही इशिता ने 96.6 फीसदी अंक के साथ जिले में टॉप किया था। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 13 मई को सीबीएसई के 12वीं का परिणाम जारी किया था। जिसमें अंकुर को अंग्रेजी में महज 77 व बिजनेस स्टडीज में 94 अंक मिले थे। जिसके बाद उन्होंने दोनों विषयों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। पुनर्मूल्यांकन के बाद उनके अंग्रेजी के अंक 77 से बढ़कर 94 हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा तथा बिजनेस स्टडीज के अंक 94 से बढ़कर 96 हो जाने के बाद उनका प्रतिशत 96.8 हो गया। जिसके बाद वे सीबीएसई 12वीं की जिला टॉपर इशिता गुप्ता 96.6 फीसदी को पछाड़कर जिला टाॅपर बन गए। 13 मई को जारी परिणाम में वे 96 फीसदी अंक के साथ तीसरे पायदान पर थे। अंकुर की माता कहना है कि उनके बेटे ने काफी मेहनत की थी। अंक आने के बाद उनके बेटे को विश्वास नहीं हुआ कि अंग्रेजी में उसके इतने कम नंबर कैसे आ सकते हैं। बताया कि इस पर उनका बेटा अत्यधिक निराश हो गया। तब उन्होंने अपने बेटे के अंग्रेजी और बिजनेस स्टडीज विषय में पुनर्मुल्यांकन के लिए सीबीएसई में आवेदन किया।
सीबीएसई के जिला कोऑर्डिनेटर व वुडवर्ड स्कूल के प्रिंसिपल शालिनी मेहरा ने बताया कि रविवार की रात में पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी हुए थे। जिसमें अंकुर को कुल प्रांप्तांक 557 से बढ़कर 576 हो गए। साथ ही उसका बेस्ट आफ फाइव विषयों का प्रतिशत 96 प्रतिशत से बढकर 96.8 प्रतिशत हो गया। कहा कि अब अंकुर 12वीं में जिला टापर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें