फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्टेट बैंक के पास मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई कोतवाली के घोसिया कस्बे में स्टेट बैंक के पास मिले अज्ञात शव की मंगलवार की देर शाम शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी के रूप में हुई है। वह घोसिया क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। औराई कोतवाली के घोसिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास सोमवार की देर रात एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने की सूचना पर सनसनी मच गई। बैंक के पास पड़े शव की सूचना लोगों को स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान में जुट गई, लेकिन शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक के हुलिये के आधार पर उसके साथ काम करने वाले लोगों ने उसकी पहचान की। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें