फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Sat, 14 Mar 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में हुई अधिवक्ता की हत्या का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी लामबंद अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला।
विज्ञापन


दीवानी से सीजेएम कोर्ट तक सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। विरोध के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर नगर में पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात रही।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर पांडेय और  सुशील चौबे के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी पूर्वाह्न 10 बजे ही दीवानी न्यायालय परिसर से सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए दुर्गागंज तिरमुहानी पर पहुंचे।
विज्ञापन


 यहां से अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए सीजेएम कोर्ट पहुंचे। अधिवक्ता हत्या प्रकरण में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने संग अधिवक्ता के परिवार वालों को मुआवजा दिलाने की मांग भी की गई। अधिवक्ताओं के विरोध को देखते हुए सीओ ज्ञानपुर श्याम शंकर पांडेय, कोतवाली प्रभारी रमेश पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स न्यायालय परिसर से लेकर सीजेएम मार्ग तक चक्रमण करती रही। 
चेतावनी दी कि अविलंब ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह वृहद स्तर पर आंदोलन करेंगे। विरोध जताने वालों में रामजीत पांडेय, तेज बहादुर यादव, हृदयनाथ तिवारी, गोपीचंद्र, श्याम नारायण चौबे, जीत बहादुर सिंह, हंसाराम शुक्ल, सत्येंद्र सिंह प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें