फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व अभिलेखपाल को प्रतिकूल टिप्पणी

Mon, 02 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, ज्ञानपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने सोमवार को कैंप कार्यालय में आयोजित कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की बैठक में राजस्व अभिलेखपाल की कार्यशैली ठीक न पाने पर प्रतिकूल टिप्पणी जारी किया। वसूली बेहतर न होने एवं लंबित मामलों को निपटाने में देरी होने पर तीनों तहसीलदारों को सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन


डीएम ने मनोरंजन विभाग को हिदायत दी कि जिले में तीन फरवरी से 15 फरवरी तक अभियान चलाकर अवैध रूप से चल रहे केबिल कनेक्शन को हटवाएं। भदोही में चार से छह फरवरी, गोपीगंज में सात से 10 फरवरी, ज्ञानपुर में 11,12 फरवरी, घोसिया में 13, खमरिया में 14 फरवरी को अभियान चलाने के लिए कहा।

लापरवाही बरतने वाले ईओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ को निर्देशित किया कि चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें। वसूली में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों से कहा कि शासन से निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने के लिए विभाग तेजी से कार्य करें। बैठक में एडीएम रमाशंकर यादव सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें