रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मिर्जापुर की टीम ने घमहांपुर भदोही एकादश को 3 रन से हरा दिया। मैन आफ द मैच प्रदीप कुमार रहे।
विजेताओं को सपा नेता इस्तीयाक डायर ने पुरस्कृत किया।
टास भदोही एकादश ने जीता लेकिन पहले फिल्डिंग किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जापुर ने निर्धारित आठ ओवर में 48 रन बनाए। जवाब में उतरी घमहांपुर की टीम को अंतिम गेेंद पर 5 रन बनाने थे वे केवल दो रन ही बना सके। मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ रही।