इसमें परीक्षा को नकलविहीन कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर केंद्र व्यवस्थापक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और केंद्र को डिबार घोषित कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। प्रशासन के अलावा पुलिस बल हर केंद्र पर तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर जिले को तीन जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है।
संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अलग से स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिले के 104 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था रहेगी। केंद्रों पर किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बताया गया कि हाईस्कूल में संस्थागत 32 हजार 509 और व्यक्गित 482 बालक-बालिकाएं परीक्षा में बैठेंगे, जबकि इंटरमीडिएट में संस्थागत 27 हजार 548 और व्यक्गित 1571 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
डीएम ने चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर नकल होती पाई गई तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक और विद्यालय की खैर नहीं होगी। बैठक में एसपी एके राय, एएसपी लल्लन प्रसाद यादव, डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र सहित केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।