फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंतपंचमी पर पूजी गईं विद्या की देवी

Sat, 13 Feb 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कई स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई। मूर्तियों को शनिवार और रविवार को विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन


ज्ञानपुर के नथईपुर रोड स्थित मालवीय हॉस्टल में स्थापित सरस्वती प्रतिमा के सामने छात्रों ने विधिविधान पूर्वक मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। छात्र सुदर्शन यादव और राजेश यादव ने आरती कर सरस्वती चालीसा पढ़ा।

 इस मौके पर शेषधर यादव, रमेश, मनीष, धर्मराज सुमित, अमित, गोपाल, मुकेश, राकेश, लाल बहादुर आदि रहे। खमरिया संवाददाता के अनुसार, बसंत पंचमी पर शहीद नरेश इंटर कॉलेज के समीप स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में शुक्रवार को मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण  प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन


 छात्रों और युवाओं ने विधिविधान से मां सरस्वती की पूजा की। इससे पूरा  नगर भक्ति गीत के रस में भाव विभोर हो गया। तीन दिवसीय पूजा के बाद रविवार को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

 इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष तिवारी, उपाध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे। चौरी संवाददाता के अनुसार, बसंत पंचमी पर माकिनुपर स्थित जीबी पंत इंटर कॉलेज में पूजन हवन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 परिसर में बने सरस्वती प्रतिमा पर प्रधानाचार्य श्रीराम ने माल्यार्पण किया। पूजन हवन के बाद छात्र-छात्राओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

 इस मौके पर रामबली वर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, सतीश दूबे, सुभाष दूबे, मनोज कुमार, भाग्यश्री, परमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

औराई संवाददाता के अनुसार, बसंत पंचमी पर शुक्रवार को गंभीर सिंहपुर गांव में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इसमें भोजपुरी गायक राजेश परदेशी के भक्तिगीतों पर लोग झूम उठे। इस मौके पर साधु तिवारी, रमाकांत मिश्रा, अंकित दूबे, चंद्रबली यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें