फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Thu, 07 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग (जीटी रोड) के किनारे बने सर्विस लेन पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन के बुलडोजर ने ढहा दिया। इस दौरान तमाम लोगों के चबूतरे और निर्माण धराशायी कर दिए गए।
विज्ञापन


 इस मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका ने हफ्तेभर पूर्व मुनादी कराई थी।

नगर में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान राजमार्ग और नगर के मोहल्लों में व्यापारियों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को ढहाया गया।

अतिक्रमण को हटाने के लिए नगरपालिका ने एक सप्ताह पूर्व  नगर में मुनादी करवाई थी। उसी क्रम में बुधवार को उप जिलाधिकारी विपिन कुमार, सीओ श्यामशंकर पांडेय, गोपीगंज एसओ रमेश चौबे, चौकी  प्रभारी रंग बहादुर पांडेय, जेई आबिद खान और नगर पालिका के कर्मचारियों ने महिला पुलिस एवं भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


 इस मौके पर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को जुर्माने  की रसीद दी। दिनभर चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते पूरे नगर में सन्नाटा  पसरा रहा।

 इस दौरान लगभग तीन दर्जन अतिक्रमण हटाए गए।
कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने में मानक का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया।

कहा कि पालिका के लोगों ने अतिक्रमण का कोई मानक तय नहीं किया। आरोप लगाया कि उनके चबूतरों को जबर्दस्ती तोड़ दिया गया। कुछ लोगों ने मानक के अनुरूप अतिक्रमण नहीं हटाने का भी आरोप लगाया।

कहा कि सर्विस  लेन से हटकर लोगों के बनाए गए चबूतरों को मकान की नींव तक तोड़ दिया गया।

 लोगों ने कहा कि जेसीबी मशीन से लोगों की भारी क्षति कर दी जा रही है। नागरिकों ने मांग की कि पालिका अपना मानक  तय कर कार्यवाही करे नहीं तो नागरिक सड़क पर आने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें