फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय पर एडीएम का छापा, 18 दलाल धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर मंगलवार को सरपतहां स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर एडीएम शैलेंद्र मिश्र के नेतृत्व में छापा की कार्रवाई की गई। इस दौरान 18 दलालों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। जहां पूछताछ के लिए देर शाम तक रखा गया। अचानक हुई कार्रवाई से एआरटीओ कार्यालय में खलबली मच गई। कई दलाल दीवाल फांदकर भागने के चक्कर में चोटिल हो गए।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस संग अन्य कागजात अब ऑनलाइन बनने लगे हैं, लेकिन एआरटीओ कार्यालय पर दलालों की सक्रियता कम नहीं हो रही है। विभागीय कर्मचारियों के तालमेल से दलालों की मनमानी से आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को दोपहर एक बजे एडीएम शैलेंद्र मिश्र के नेतृत्व में सीओ ज्ञानपुर भुवनेश्वर पांडेय, एआरटीओ अरूण कुमार, इंस्पेक्टर ज्ञानपुर रामदरश एआरटीओ कार्यालय धमके। कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया। परिजसर में मौजूद 35 लोगों की जांच की गई। जिसमें 18 संदिग्ध मिले। एडीएम ने कहा कि परिवहन कार्यालय में दलालों की सक्रियता की कई बार शिकायत मिली थी। उसी के आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि परिवहन कार्यालय दलाल मुक्त हो और आम जन को सुविधाएं मिले। कोतवाली प्रभारी रामदरश ने कहा कि 18 दलालों को हिरासत में रखा गया है। उच्चाधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें