फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम बने कोविड-19 नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर रोकथाम लगाने के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया। जिसके नोडल अधिकारी से लेकर अन्य सदस्य नामित किए गए हैं। 24 घंटे निगरानी रखने के लिए भी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एडीएम एसके मिश्रा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली पर नजर रखने और प्रतिदिन की रिपोर्ट की निगरानी एएसपी आरके वर्मा, एएसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव, एसीएमओ डॉ.अमित दुबे, डीपीआरओ बालेशधर सदस्य के रूप में रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में तैनात होकर ब्लॉक स्तर पर की जाने वाली जांच, संदिग्ध व्यक्तियों का पूरा विवरण लेने, मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने, ठीक होने पर डिस्चार्ज करने, घर-घर जांच टीम भेजने, कोविड अस्पतालों में साफ-सफाई, खानपान, सैनिटाइजर, कंटेनमेंट जोन में सेंपल लेने आदि कार्यों की योजना तैयार की जाएगी।
इसमें अमितेष कुमार, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र तिवारी, पुर्णेंदु, समरजीत बिंद, आरपी अग्रवाल, संजय तिवारी, चंद्रिका राम, संतोष तिवारी, रामआसरे यादव, अरविंद कुमार, चंद्रहास पासवान, रामजी तिवारी, श्रीनाथ स्वर्णकार, उदल, विनोद वर्मा, डा.राजू पाल, संतोष कुमार, प्रदीप बिंद, बीके सिंह, डा.अजय, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र पांडेय, दिनेश त्रिपाठी, डा.नंदलाल, नरेंद्र तिवारी, रामश्रृंगार, धर्मराज सरोज शिफ्टवार तैनात रहेंगे। हेल्पलाइन नंबर 9454417639, 9454416838, 05414-250223 चौबीस घंटे क्रियाशील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें