फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में महिलाओं का नाम अधिक जोड़ें

Sat, 19 Dec 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 इसमें मतदाता पुनरीक्षण के विशेष अभियान 20 दिसंबर को सफल बनाने के लिए आग्रह किया गया। अभियान में महिलाओं का नाम अधिक जोड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जनगणना के आंकड़ो में प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या काफी कम है। जिससे यह साबित होता है कि पात्र महिलाओं का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है।
विज्ञापन


जिले में जनसंख्या के लिंगानुपात में 1000 पुरूषों पर 950 महिलाएं हैं जबकि मतदाता सूची में एक हजार पुरुषों पर मात्र 809 महिला मतदाता हैं।

 जेंडर रेसियो में अधिक भिन्नता को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह अपने इलाको में महिलाओं का अधिक पंजीयन कराएं।

20 दिसंबर को मतदाता पुनरीक्षण के तहत विशेष अभियान के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। बैठक में सीडीओ आरपी मिश्रा, सपा जिला महासचिव राजितराम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय समेत कई पार्टी के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें