फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ऋण देने में की लापरवाही तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि बैंक ऋण वितरण में लापरवाही न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने उद्यमियों और व्यापारियों से कहा कि उनकी शिकायतों का निस्तारण समय से कराया जाएगा। सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि विशेष अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों ने भदोही से उमरी मार्ग, खमरिया मार्ग, दानूपुर से जोधापुर मार्ग के खराब होने की शिकायत की।
डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि सड़कों की मरम्मत कराएं। डीएम ने कार्पेट एक्सपो मार्ट की समीक्षा के दौरान 31 अगस्त तक हर हाल में स्वचालित सीढ़ी शुरू कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में लंबित आवेदनों का निस्तारण कराने को कहा। डीएम ने लीड बैंक सहित सभी बैंकों के अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष सीएम युवा अभियान को अधिक से अधिक स्वीकृत करें। निवेशकों की तरफ से बारह-बार लिप्पन तिराहे पर जाम की शिकायत की लेकिन अब तक सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन

डीएम ने एसपी से यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। मौके पर एएसपी शुभम अग्रवाल, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक, निर्यातक पियूष बरनवाल, नीरज जायसवाल, चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्यामदास गुप्ता, रंजीत गुप्ता, मुकेश कुमार स्वर्णकार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें