फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन उद्योग को 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दे सरकार : जाहिद बेग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि मौजूदा सरकार का ध्यान कालीन उद्योग पर नहीं है। अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ थोपे जाने के बाद समस्याएं बढ़ने लगी हैं। सरकार अगर यहां के मजदूर, बुनकरों का हित चाहती है तो कश्मीर सरकार की तर्ज पर 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि की घोषणा करे। वे बुधवार को अपने आवास पर पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्पेट एक्सपो मार्ट में वर्ष 2023 में इंडिया कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ करने आ चुके हैं। तब उन्होंने 10 करोड़ अनुदान का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी अब तक केवल तीन करोड़ ही दे सके हैं। विधायक ने बताया कि भारतीय हस्तनिर्मित कालीन का 98 फीसदी निर्यात होता है। इसमें से 60 प्रतिशत हिस्सेदारी अमेरिका की है। ऐसे मे यदि प्रदेश सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो यहां के मजदूर-बुनकर बेरोजगार हो जाएंगे। कहा कि मैं इस संबंध में लखनऊ से खुद मुख्यमंत्री जी से बात कर चुका हूं। विधायक ने मुख्यालय पर अधिवक्ता चैंबर का मुद्दा उठाया और कहा कि वर्षों से अधिवक्ता तिरपाल टांग कर बैठने को विवश हैं। चेतावनी दी कि अगर एक महीने के अंदर अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था नहीं कराई जाती है या धन जारी नहीं किया गया और कालीन उद्योग को प्रोत्साहन राशि नहीं घोषित की गई तो आंदोलन करेंगे। वार्ता में सपा जिला सचिव राजकुमार यादव, हरिश्चंद्र, अयूब अंसारी, शैलेश यादव, सुनील यादव, सुरेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें