फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शत प्रतिशत कराई जाएगी। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को भदोही तहसील सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत इसे पूरा किया जाना चाहिए। गांव में रोजाना विशेष शिविर लगाकर आईडी बनाई जानी चाहिए। शिविर का संचालन पंचायत भवन एवं कोटेदार की दुकान पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वर्तमान खतौनी के आधार पर ऐसे कृषकों को चिह्नित किया जाए, जिनका पंजीकरण अभी बचा है। जिन किसानों का नाम खतौनी में दर्ज है, उनकी फाॅर्मर रजिस्ट्री जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी इस अभियान में लगाई गई है, उनके विभागाध्यक्ष प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करें। इस दौरान एसडीएम अरुण गिरि, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, तहसीलदार अजय कुमार सिंह, कानूनगो, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें