फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर अवैध शराब बिक्री और भंडारण पर होगी कार्रवाई : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल रेंज आरपी सिंह सोमवार को भदोही में पहुंचे। देर शाम तक वे पुलिस लाइन में एसपी अभिमन्यु मांगलिक समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने आगामी पर्वों को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने का निर्देश दिया। कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने होली, होलिका दहन व ईद-उल-फ़ितर जैसे त्योहारों पर कानून व्यवस्था के अनुपालन को लेकर सभी थाना प्रभारियों को अराजक तत्वों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। अपराध व अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के बाद छोटी-छोटी घटनाओं का गंभीरता पूर्वक निवारण करने को कहा। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब भंडारण व बिक्री पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया। वहीं त्योहारों के पूर्व पुलिसकर्मियों दंगा नियंत्रण उपकरणों का पूर्वाभ्यास कराने को कहा। उन्होंने पीआरवी कर्मियों को तत्काल शिकायतों के निस्तारण को कहा। वहीं त्योहारों को लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का कहा। कहा कि सोशल मीडिया पर अगर कहीं भी आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट आता है तो उसका तत्काल खंडन करें। वहीं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर सौहार्द के साथ त्योहार मनाने को कहा।

182 चौकीदारों को डीआईजी ने बांटी साइकिल
डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी (चौकीदार) को साइकिल वितरित किया। ''ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह कार्यक्रम'' के तहत डीआईजी ने जिले के विभिन्न गांवों में कार्यरत 182 चौकीदारों को साईकिल बांटी। डीआईजी ने कहा कि चौकीदार हमारे पुलिस विभाग की सबसे प्रथम कड़ी हैं। कहा कि इन्हें और भी सुदृढ़ करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें