फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिना अनुमति के डीजे, जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में होली, जुमे की नमाज को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें पर्वों को आपसी भाईचारा से मनाने का आग्रह किया गया। शान्तिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाया जाए। जिससे जनपद में गंगा-जमुनी संस्कृति बरकरार रहे। उप मजिस्ट्रेटों और पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी मस्जिदों के मौलवियों से अपील किया कि होली के दिन डेढ़ बजे अजान और दो बजे के बाद नमाज अदा करें। संचालक अनुमति लेने के बाद ही डीजे चलाएं। उसकी ऊंचाई और चौड़ाई नियमानुसार ही रहे।
त्यौहार के दिन शराब की दुकाने बंद रहेगी। अवैध शराब की बिक्री, भंडारण पर कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया, ट्वीटर, व्हाट्सएप्प, फेसबुक, इन्ट्राग्राम पर भ्रामक व अफवाह खबरे न भेजें। पर्व के दिन पानी और विद्युत सप्लाई अनवरत सुनिश्चित करने पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने फूड सेफ्टी आफिसर को निर्देशित किया कि त्योहारों के के मद्देनजर खोवा, मिठाई, नमकीन, तेल, मसालों और अन्य खाद्य पदार्थाे में मिलावट रोकने के लिए टीमें बनाकर दुकानों पर निरीक्षण किया जाए। अस्पतालों में समुचित चिकित्सा व्यवस्था एवं 24 घण्टे डाक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाए।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि कुछ युवाओं की तरफ से मादक पदार्थाे का सेवन कर तेज मोटरसाइकिल चलाई जाती है। इससे दुघर्टना होने का खतरा बना रहता है। मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, शिव नारायण सिंह, एसडीएम अरूण गिरी, श्याममणि त्रिपाठी, बरखा सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें