फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान रविवार को संपन्न हो गया। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य संग तीनों तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदारों ने बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों में किसी स्तर पर लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि एक जनवरी 2025 को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। इसके साथ मृतकों या बाहर रह रहे लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान दिवस पर सभी बूथ खुले रहने चाहिए और मतदाता पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न कराया जाए। 18 वर्ष या उससे ऊपर के किसी भी मतदाता का नाम सूची में छूटने न पाए।
बूथ पर मौजूद बीएलओ से अब तक भरे गए फॉर्म की जानकारी ली गई। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार और रविवार को अभियान की विशेष तिथियां निर्धारित की गई थीं। इसी तरह एसडीएम ज्ञानपुर अरूण गिरी, तहसीलदार अजय सिंह, एसडीएम भदोही भान सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, एसडीएम औराई बरखा सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार ने पांच से छह बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें