पेशी पर जाते पूर्व विधायक विजय मिश्र (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
राजकमल की ओर से थाने में दी गई तहरीर में बताया गया है कि 11 मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे सद्दाम हुसैन उर्फ चोरई बाबा निवासी शीला महल और उसका साथी शिव कुमार उर्फ सोनू तिवारी निवासी नारायण कॉलोनी ज्ञानपुर धनापुर स्थित निवास पर गए थे। कहा कि रीमा पांडेय और रामलली मिश्रा से मिलना है। काम पूछने पर बताया कि दोनों से पैसा लेना है।
जब यह पूछा गया कि किस बात का पैसा तो सद्दाम ने पूरी बात बतायी। कहा कि विधायक विपुल दूबे और मनोज मिश्रा की हत्या करनी है। ये प्लानिंग पूर्व विधायक विजय मिश्रा और पूर्व ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा ने की है। दोनों कई बार एक साथ पेशी पर आए थे। वहीं दोनों के बीच बात हुई थी।
राजकमल की तहरीर पर गोपीगंज पुलिस ने रविवार की सुबह सद्दाम हुसैन, शिव कुमार तिवारी उर्फ सोनू तिवारी, रामलली मिश्रा, रीमा पांडेय, विजय मिश्रा व मनीष मिश्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विजय मिश्रा आगरा सेंट्रल जेल में और मनीष मिश्रा जौनपुर के जेल में निरूद्ध हैं। सोनू तिवारी व सद्दाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विधायक विपुल दूबे को जान से मारने की साजिश रचने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। 24 घंटे के भीतर ही वीडियो के आधार पर दो लोगों को चिह्नित करके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, सुरक्षा को लेकर ज्ञानपुर विधायक के आवास पर एक पुलिस तैनात कर दी गई।