फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी : इलाज में लापरवाही से महिला की मौत, सोने की बात कहकर 2 घंटे किया गुमराह

विज्ञापन
बाबूसराय में महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
बाबूसराय। बाबूसराय बाजार के पूर्वी छोर स्थित न्यू ममता अस्पताल में बृहस्पतिवार की इलाज के दौरान मरीज सरोजा यादव (28) की मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल के कर्मचारी महिला के नींद में होने का बहाना बनाकर दो घंटे तक परिजनों को गुमराह करते रहे। इसके बाद डॉक्टर, कर्मचारी भाग गए।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने हंगामा किया। मामले में सीएमओ डॉ. एसके चक ने जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर दी है। मृतका के पति अनिल ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ज्ञानपुर के बैरा असनाव बाजार निवासी अनिल यादव की पत्नी सरोजा यादव कुछ दिन पहले अपने मायके इटवा गांव आई थी। बच्चेेदानी में गांठ की शिकायत होने पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी थी।
बुधवार को वे अपनी मां के साथ बाबूसराय के पूर्वी छोर स्थित न्यू ममता अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने पहुंची। डॉक्टरों ने बच्चेदानी में गांठ का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद दर्द अधिक होने के कारण बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे अस्पताल की महिला कर्मचारी ने दर्द का इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही से मरीज सरोजा यादव की मौत हो गई। कर्मचारियों ने महिला के सोने का बहना बनाकर दो घंटे तक परिजनों को गुमराह किया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूसराय चौकी प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पर पहुंची। परिजनों को शांत कराया। अस्पताल के कर्मचारी भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें