फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: बच्ची से बर्बरता का आरोपी मुठभेड़ में घायल, दोनों पैर में लगी गोली, पुलिस को देख भाग रहा था

Fri, 16 Dec 2022 04:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार तड़के सूखे तालाब में एक आठ वर्षीय बालिका का शव मिला था। शुक्रवार देर रात पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
मुठभेड़ की सूचना बाद पहुंचे एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के भदोही जिले के  एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ है। महाराजगंज मार्ग पर लठियानहर के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। चौरी थाना प्रभारी के बुलेट प्रुफ जैकेट पर भी गोली लगी।

विज्ञापन


गुरुवार तड़के बच्ची का शव घर से थोड़ी दूर पर झाड़ियों में मिला था। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। बच्ची के साथ हुई घटना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।  

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। देर रात पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इस दौरान लठियानहर के पास आरोपी नींबूलाल बनवासी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई।  पुलिस की दो टीमों ने घेरेबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

इस दौरान चौरी थाना प्रभारी को के बुलेट प्रुफ जैकेट पर गोली लगी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। आरोपी के दोनों पैरों पर गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि लठिया नहर के पास हुए मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ हत्या के साथ पॉस्को एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें