फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने से नाराज आरोपी पोल पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। महिला को जिंदा जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने से व्यथित एक आरोपी बुधवार को बिजली के हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। उसका कहना था कि उसे मुकदमे में फर्जी ढंग से फंसाया गया है। पुलिस इसमें लीपापोती कर रही है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे समझा-बुझाकर लगभग डेढ़ घंटे बाद टॉवर से उतारा गया। मामला गोपीगंज थानाक्षेत्र के कसिदहां गांव का है।
विज्ञापन

कसीदहां गांव निवासी प्रेमा देवी की तहरीर पर लगभग डेढ़ महीने पुराने मामले में गांव के रामप्रसाद समेत पांच लोगों पर उसकी बेटी को जलाने के आरोप में गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को इसका पता चलने के बाद रामप्रसाद (55) गांव के बाहर सिवान में स्थित 36 हजार वोल्ट बिजली सप्लाई वाले पोल पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। उसका कहना था कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। जब तक निस्तारण नहीं होगा, नहीं उतरूंगा। जानकारी मिलने के बाद मौके पर गोपीगंज प्रभारी निरीक्षक केके सिंह पहुंचे। इसके बाद एएसपी आरके वर्मा और तहसीलदार देवेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और उसकी मनुहार होने लगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अभी मुकदमा दर्ज हुआ है, जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। इसके लगभग साढ़े 11 बजे वह टॉवर से नीचे उतरा। गौरतलब है कि पड़ोसी महिला ने अपनी बेटी को जलाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें