फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां थाना क्षेत्र के तालसुपैला गांव निवासी सूरज कुमार यादव उर्फ भीम (20) की मंगलवार की रात प्रयागराज जिले के सराय ममरेज में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रिश्तेदारी घर लौटते समय नीलगाय से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। देर रात शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

तालसुपैला गांव निवासी महेंद्र कुमार यादव का पुत्र सूरज कुमार यादव मंगलवार को प्रयागराज जनपद के सरायममरेज स्थित रिश्तेदारी में बाइक से गया था। बताया जाता है कि रात में घर लौटते समय सड़क पार कर रही नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई और वह बाइक समेत गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। तब तक परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। आनन-फानन में परिजन सूरज को इलाज के लिए अन्यत्र ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। सुबह शव पहुंचने के बाद घर वालों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पर जुट गए। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें