फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलभ शौचालय बंद रहने पर भड़के, प्रदर्शन

Wed, 20 Jan 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



नगरीय इलाकों में आम नागरिकों की सहूलियत के लिए सुलभ शौचालय बनाए गए हैं। ज्ञानपुर में इसके लिए दुर्गागंज रोड और पुरानी कलेक्ट्रेट में सुलभ शौचालय बने हैं।

पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित सुलभ शौचालय गत कई दिनों से बंद चल रहा है। वहां पर रहने वाला कर्मचारी भी गायब है। सुलभ शौचालय बंद होने से आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को नाराज लोगों ने सुलभ शौचालय के समीप प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि वहां देखरेख के लिए रखा गया कर्मचारी अक्सर गायब रहता है। नगर पंचायत अध्यक्ष से उक्त कर्मचारी को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


 प्रदर्शन करने वालों में सुभाष शर्मा, रंगीला, अकरम, बाबा, कलाम आदि रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष हीरालाल मौर्य ने कहा कि सुलभ कांपलेक्स बंद होने की सूचना नहीं थी। बिना सूचना के गायब होना गंभीर मामला है। इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें